11 - Sep - 2025

Hindi translation of "Attendance through mobile apps. – Management creating unnecessary pressure to the Non-Executives in some circles."

*मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति। – प्रबंधन कुछ सर्किलों में नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारीयों पर अनावश्यक दबाव बना रहा है।*

प्रबंधन नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारियों पर मोबाइल ऐप के माध्यम से नई शुरू की गई उपस्थिति प्रणाली को स्वीकार करने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा है। हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ सर्किलों में स्थानीय प्रशासन इस विषय पर आदेश जारी करके नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारीयों पर दबाव बना रहा है। हालाँकि, उन सर्किलों की सर्किल यूनियनों ने मुख्य महाप्रबंधकों को अपना विरोध व्यक्त किया है। सीएचक्यू ने इस विषय पर 28.07.2025 को निदेशक (मानव संसाधन) को एक पत्र देकर अपना विरोध व्यक्त किया था। 29 जुलाई को साथी  अनिमेष मित्रा, महासचिव  ने सभी यूनियनों और एसोसियेशनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) के समक्ष हमारा रुख स्पष्ट किया। उस बैठक में, निदेशक (मानव संसाधन) ने आश्वासन दिया कि नई प्रणाली नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारीयों के लिए अनिवार्य नहीं होगी। हमारी पिछली नेशनल काउंसिल की बैठक और निदेशक (मानव संसाधन) के साथ औपचारिक बैठक में, BSNLEU ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स  को मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराने की माँग उठाई थी, लेकिन प्रबंधन ने बीएसएनएल के वित्तीय संकट का हवाला देकर हमारी माँग पर विचार नहीं किया। लेकिन, यह अनुचित है कि मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराए बिना प्रबंधन को नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारीयों पर मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।