15 - Jan - 2021

Hindi translation of "Assistant Solicitor General informs Hon'ble Kerala High Court that the IDA freezing is not applicable to Non-Executives."

असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ने माननीय केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि IDA फ्रीजिंग नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए लागू नही है....

BSNLEU द्वारा, नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की 3 IDA किश्तों की फ्रीजिंग के विरोध में माननीय केरल उच्च न्यायालय में दायर रिट पिटिशन क्रमांक  29212/2020 पर आज सुनवाई हुई। सहायक महाधिवक्ता (असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल) ने माननीय केरल उच्च न्यायालय में बयान प्रस्तुत किया कि IDA फ्रीजिंग नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों के लिए लागू नही है। लेकिन, BSNL की ओर से प्रस्तुत हुए वकील ने प्रति-शपथ पत्र/जवाबी हलफ़नामा प्रस्तुत करने के लिए 2 सप्ताह का समय मांगा। माननीय न्यायालय ने इसे स्वीकार किया और प्रकरण दो सप्ताह हेतु स्थगित (adjourned) किया गया।