01 - Mar - 2022

Hindi translation of "Arbitrary taking over of the ALTTC, by the DoT - AUAB calls on the employees to organise protest demonstrations on 03-03-2022."

DoT द्वारा मनमाने ढंग से ALTTC का अधिग्रहण ।  - दिनांक 03-03-2022 को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए AUAB का आह्वान ।

यह पहले ही सूचित किया जा चुका है कि दूरसंचार विभाग ने दिनांक 21-02-2022 को ALTTC, गाजियाबाद, जो 81 एकड़ परिसर है, जिसका बाज़ार मूल्य 6,000 करोड़ रुपये है के अधिग्रहण के लिए एक मनमाना आदेश जारी किया था । तुरंत, AUAB ने दिनांक 24-02-2022 को अपनी ऑनलाइन बैठक आयोजित की और DoT के मनमाने आदेश का जोरदार विरोध किया। इसके बाद, दूरसंचार विभाग ने दिनांक 25-02-2022 को एक और पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया था कि, ALTTC बीएसएनएल के साथ बना रहेगा। हालांकि, दूरसंचार विभाग ने दिनांक 21-02-2022 के अपने आदेश को रद्द नहीं किया है। इसके अलावा, देश के कई भागों में DoT द्वारा बीएसएनएल की भूमि, भवनों और कार्यालय स्थलों को मनमाने ढंग से अपने कब्जे में लिया जा रहा है। DoT की इस मनमानी को रोका जाना चाहिए।  इसलिए AUAB ने बीएसएनएल के एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स से दिनांक 03-03-2022 को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है।  BSNLEU के सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध किया जाता है कि वे AUAB के अन्य घटकों के साथ समन्वय करें और विरोध प्रदर्शनों को सफलतापूर्वक आयोजित करें।