16 - Feb - 2022

Hindi translation of "Annual premium of GTI expiring- BSNLEU writes to the Management."

ग्रुप टर्म इंस्यूरेंस-जीटीआई के वार्षिक प्रीमियम की समाप्ति । BSNLEU ने प्रबंधन को पत्र लिखा है।

नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए ग्रुप टर्म इंस्यूरेंस (जीटीआई) दिनांक 01.03.2021 से लागू की गई थी। इस जीटीआई के लिए सालाना प्रीमियम फरवरी, 2021 के महीने में कर्मचारियों के वेतन से काटा गया है। चूंकि, वार्षिक प्रीमियम समाप्त हो रहा है, BSNLEU ने BSNL कॉर्पोरेट कार्यालय में जनरल मेनेजर (Admin.) को पत्र लिखा है, जिसमें फरवरी, 2022 के महीने के वेतन से वार्षिक प्रीमियम की कटौती के लिए कार्रवाई करने की मांग की गई है।