Hindi translation of "An energetic election campaign meeting organised at Guwahati today."
गुवाहाटी में आज ऊर्जापूर्ण चुनाव अभियान बैठक का आयोजन।
BSNLEU, असम सर्कल ने आज गुवाहाटी में एक ऊर्जापूर्ण 9वीं सदस्यता सत्यापन अभियान बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष साथी बिजॉय ठाकुर ने की। सर्कल सचिव साथी बिजॉय डेका ने स्वागत भाषण दिया। बैठक को साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव, साथी एम.आर. दास, अनुभवी नेता और एआईबीडीपीए के सहायक महासचिव, साथी एस.एन. सरमा, सर्कल सचिव, एआईबीडीपीए, साथी ओंकार भौमिक, आयोजन सचिव (सीएचक्यू) और साथी प्रशांत बरुआ, आयोजन सचिव (सीएचक्यू) ने बैठक को संबोधित किया । बैठक को संबोधित करते हुए साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने बीएसएनएल को एक बीमार कंपनी में बदलने और उसके बाद निजी हाथों को सौंपने के लिए रची जा रही साजिशों को हराने के लिए आंदोलन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बीएसएनएल के 4G सेवा के आरंभ में पैदा की जा रहीं अड़चनें, दूसरे रिवाइवल पैकेज के झूठे दावों, पिछले 3 वर्षों के दौरान BSNLEU द्वारा की गई उपलब्धियों के साथ-साथ BSNLEU द्वारा सक्रिय रूप से उठाये जा रहे मुद्दों का भी पर्दाफाश किया। बैठक का समापन BSNLEU की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के नारे के साथ हुआ।
bsnleuchq@gmail.com 