29 - Oct - 2021

Hindi translation of "Amendments to the JAO RR – General Secretary, BSNLEU, urges upon the CMD BSNL and the Director (HR) for early action."

जेएओ भर्ती नियमों में संशोधन- Amendments to JAO Recruitment Rules. बीएसएनएलईयू-BSNLEU के महासचिव-General Secretary ने सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL और निदेशक (एचआर)-Director(HR) से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया हैं।

जेएओ भर्ती नियमों में कुछ संशोधनों को शामिल करने के लिए बीएसएनएलईयू लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है । बीएसएनएलईयू ने जेएओ भर्ती नियमों में कुछ कठोर शर्तों को हटाने की मांग की है। दिनांक 27.10.2021 को बीएसएनएल के सीएमडी सहित एयूएबी और निदेशक मंडल के बीच हुई मीटिंग में साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव  ने बीएसएनएल के सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक (एचआर) से बीएसएनएलईयू द्वारा दिए गये संशोधनों को शीघ्र शामिल करने पर विचार करने का आग्रह किया है । सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक (एचआर) ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।