17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Allotment of 4G spectrum still not referred to the TRAI."

4G स्पेक्ट्रम आवंटन का मसला अभी तक TRAI को विचारार्थ प्रस्तुत नहीं किया गया है...
बीएसएनएल को 4G आवंटन के संबंध में मीडिया द्वारा यह प्रसारित किया गया था कि यह प्रकरण DoT द्वारा TRAI को विचारार्थ प्रेषित किया जाएगा। किन्तु, अब लगभग डेढ़ माह बाद TRAI का कहना है कि यह प्रकरण उन्हें नहीं भेजा गया है। क्या यह लंबित करने की रणनीति (tactics) है ? ज्ञातव्य है कि नीति आयोग ने भी बीएसएनएल को 4G आवंटन पर आपत्ति ली है। उन्होंने यह सवाल उठाया है कि, जब निजी कंपनियां 4G सेवाएं मुहैया करवा रही हैं तो बीएसएनएल को 4G स्पेक्ट्रम आवंटित करने की क्या आवश्यकता है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार का और उनके नीति आयोग का सरकार की अपनी कंपनी बीएसएनएल के प्रति क्या नज़रिया है ?