17 - Sep - 2020

Hindi translation of "All India Centre of BSNLEU is not in favour of postponement of the 8th Membership Verification - CEC members are requested to send their views."

BSNLEU का ऑल इंडिया सेन्टर 8वें सदस्यता सत्यापन को आगे बढ़ाने के पक्ष में नही है- सीईसी मेंबर्स से अनुरोध है कि वें अपनी राय प्रेषित करें...
प्रबंधन के, 8वें सदस्यता सत्यापन को आगे बढ़ाने (postpone) के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर की आज मीटिंग हुई। मीटिंग इस निष्कर्ष पर पहुंची की लोकसभा चुनाव की समाप्ति के तुरंत पश्चात 8वां सदस्यता सत्यापन होना चाहिए। कंपनी की वित्तीय स्थिति का हवाला देकर 8वें सदस्यता सत्यापन को आगे बढ़ाना स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वेज रिवीजन, पेंशन रिवीजन व BSNL के वित्तीय रिवाइवल जैसे मुद्दों को नई सरकार के समक्ष ठोस रूप से प्रस्तुत करने के लिए यूनियन की मान्यता जरूरी है। इसके साथ ही ऑल इंडिया सेन्टर ने प्रबंधन को पत्र लिखने के पूर्व सभी सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स की इस मुद्दे पर राय जानने का निर्णय भी लिया है। अतः सभी सीईसी मेंबर्स से अनुरोध है कि वें अपनी राय से महासचिव को व्हाट्सअप या ई मेल के माध्यम से अवगत करावें।