Hindi translation of "All India Centre meeting held today, through video conferencing."
बीएसएनएलईयू की केंद्रीय सचिवालय की बैठक आज (15.06.2020) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्साहपूर्वक आयोजित हुई।
बीएसएनएलईयू की केंद्रीय सचिवालय की बैठक, जिसमें सभी केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हैं, आज (15.06.2020) उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी 25 केंद्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कॉम अनिमेश मित्रा ने की। सभी सदस्यों ने एक मिनट के लिए मौन में खड़े रहे और वडोदरा CEC की बैठक के बाद निधन होने वाले साथियों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने लॉक-डाउन लागू होने के बाद अपने गृह राज्यों के लिए रास्ते में चलते हुए या वाहनों या रेल से प्रवास करते हुए अपनी जान गंवा दी थी। कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव, इन्होंने विस्तारित चर्चा के लिए नोट (टिप्पणी) प्रस्तुत किया। सभी केंद्रीय सचिवालय सदस्यों ने विचार-विमर्श में भाग लिया। उन्होंने लॉक डाउन अवधि के दौरान CHQ के प्रभावी कामकाज की सराहना की। उन सभी ने बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए सरकार की कार्रवाई में असहनीय देरी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें बीएसएनएल की 4 जी सेवा शामिल थी। बैठक मे कर्मचारियों के गंभीर मुद्दों को निपटाने में बीएसएनएल प्रबंधन की असंवेदनशीलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में मोदी सरकार की मजदूर विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिरोधक आंदोलनों के निर्माण के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन की सराहना की और 03 जुलाई, 2020 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों सहित सभी कार्यक्रमों में पूरी तरह से भाग लेने का संकल्प किया।
bsnleuchq@gmail.com 