10 - Oct - 2020

Hindi translation of "All India Centre constitutes BSNLEU’s RTI Cell."

ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा BSNLEU के RTI सेल का गठन.

विगत माह सम्पन्न BSNLEU की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग में ऑल इंडिया लेवल और साथ ही सर्किल लेवल पर BSNLEU के RTI सेल के गठन करने का निर्णय लिया गया था। इन RTI सेल्स का, BSNL मैनेजमेंट और सरकार से विभिन्न जानकारियां प्राप्त करने का कार्य रहेगा। इस तरह, मैनेजमेंट और सरकार से प्राप्त विभिन्न जानकारियों (inputs) के आधार पर, मैनेजमेंट और सरकार के समक्ष मुद्दों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में  BSNLEU लैस होगी। CEC के इस निर्णय के अनुरूप , कल ऑनलाइन सम्पन्न BSNLEU की ऑल इंडिया सेन्टर की मीटिंग द्वारा BSNLEU के ऑल इंडिया लेवल RTI सेल का गठन किया गया, जिसमें निम्न कॉमरेड्स सदस्य के रूप में शामिल किए गए।

 

(1)   Com.C.K. Gundanna, former Circle Secretary, Karnataka.
(2)   Com.Mihir Dasgupta, former AGS.
(3)   Com.M.K. Dave, former Vice President (CHQ).

 

कॉम सी के गुंडान्ना इस RTI सेल के संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। सभी सर्किल यूनियन से अनुरोध है कि वें अपने RTI सेल का शीघ्र गठन करें।