08 - Oct - 2025

Hindi translation of "Agreement signed by the Wage Revision Committee."

वेतन संशोधन समिति द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर।

वेतन संशोधन समिति की बैठक आज 08-10-2025 को आयोजित हुई और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। BSNLEU और एनएफटीई के सभी सदस्यों ने भाग लिया। समझौते का विवरण निम्नलिखित है : 

1) वेतनमान संलग्न सूची के अनुसार हैं।
2) फिटमेंट, एक्ज़िक्यूटिव्स को दिए जाने वाले फिटमेंट के बराबर होगा।
3) किसी भी कर्मचारी को होने वाली वेतन हानि की भरपाई व्यक्तिगत वेतन देकर की जाएगी, जिसे भविष्य की वेतन वृद्धि में समाहित किया जाएगा।

4) भत्तों  में संशोधन का निर्णय बीएसएनएल बोर्ड द्वारा लिया जाएगा और वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर की तिथि से लागू किया जाएगा। (भत्तों में संशोधन के लिए प्रबंधन द्वारा पहले ही एक समिति गठित की जा चुकी है)

5) एचआरए संशोधन का निर्णय बीएसएनएल बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

6) विसंगतियों और विचलनों का उचित समाधान किया जाएगा।
7) इस वेतन संशोधन में लागू वेतनमान अगले वेतन संशोधन में वेतनमान संशोधन का आधार नहीं बनेंगे।