19 - Jul - 2023

Hindi translation of "Agitational programmes of the Joint Forum of BSNL-MTNL Pensioners Associations – BSNLEU calls upon the circle and district unions to massively participate in the programme."

बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशनों के संयुक्त मंच के आंदोलनात्मक कार्यक्रम - BSNLEU सर्कल और जिला यूनियनों से कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर भाग लेने का आह्वान करता है।

 

बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोशियेशनों के संयुक्त मंच ने BSNLEU को पत्र लिखकर पेंशन में संशोधन के मुद्दे के समाधान के लिए एकजुटता और समर्थन मांगा है। अपने पत्र दिनांक 10.07.2023 में, बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंच ने सूचित किया है कि उसने पेंशन संशोधन के तत्काल समाधान की मांग को लेकर 06.07.2023 को पहले ही काला दिवस आयोजित किया है। इसके अलावा, यह सूचित किया जाता है कि, बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का संयुक्त मंच निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है : 

 

*31.07.2023* – *जिला स्तर पर और सीसीए कार्यालयों के समक्ष सामूहिक धरना।*

 

*21 से 25 अगस्त, 2023* – *जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर 5 दिवसीय धरना।*

 

BSNLEU का सीएचक्यू सभी सर्कल और जिला यूनियनों से उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर भाग लेने और बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंच के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने का आह्वान करता है।