30 - Nov - 2021

Hindi translation of "After much delay, the BSNL Sports and Cultural Board is reconstituted."

अत्यधिक विलंब के बाद बीएसएनएल खेल और सांस्कृतिक बोर्ड-BSNL sports and Cultural Board का पुनर्गठन किया गया है।

सभी साथी जानते हैं कि निगम कार्यालय-Corporate Office ने बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड के पुनर्गठन-reconstitution of BSNL Sports and Cultural Board  के साथ-साथ बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन-reconstitution of BSNL Staff Welfare Board के लिए कार्रवाई नहीं की भले ही इन बोर्डों का कार्यकाल बहुत पहले समाप्त हो गया हो ।  बीएसएनएलईयू-BSNLEU द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के कारण निगम कार्यालय-Corporate Office ने आखिरकार पत्र जारी कर बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड का पुनर्गठन-reconstitution of BSNL Sports and Cultural Board कर दिया है। बीएसएनएलईयू-BSNLEU बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन-reconstitution of Staff Welfare Board के लिए भी प्रयास करता रहेगा।