Hindi translation of "Adani is entering into the telecom sector."
अदाणी दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अदाणी समूह 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेगा, जो 26.07.2022 को होने वाली है । मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अदाणी समूह केवल उद्योगों को "निजी वायरलेस नेटवर्क (कैप्टिव नेटवर्क)" प्रदान करने के व्यवसाय में प्रवेश करेगा । हालाँकि, यह निश्चित है कि अदाणी समूह जल्द ही "उपभोक्ता गतिशीलता" (ग्राहकों को मोबाइल सेवा प्रदान करना) सँवर्ग में भी प्रवेश करेगा । यह व्यापक रूप से माना जा रहा है कि गौतम अडानी सत्तारूढ़ भाजपा के बहुत करीब हैं । हाल ही में एम.सी. फ़र्दिनांडो सिलोन, बिजली बोर्ड के अध्यक्ष ने संसदीय समिति को बताया कि श्रीलंका में एक बिजली परियोजना अदाणी समूह को प्रदान की गई थी, जो भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीलंका के राष्ट्रपति, गोटाबाया राजपक्षे पर बनाए गए दबाव के आधार पर थी । (Indian Express Dt. 14.06.2022)। दूरसंचार क्षेत्र में नकदी संपन्न अदाणी समूह के प्रवेश के निश्चित रूप से गंभीर परिणाम होंगे ।
bsnleuchq@gmail.com 