12 - Oct - 2022

Hindi translation of "9th Membership Verification taking place throughout the country."

9वां सदस्यता सत्यापन पूरे देश में हो रहा है।

9वां सदस्यता सत्यापन आज सुबह शुरू हुआ और पूरे देश में चल रहा है। लगभग सभी सर्कल से तेज मतदान की सूचना मिली है। महासचिव साथी पी अभिमन्यु ने विभिन्न सर्कल सचिवों से बात की है और स्थिति का पता लगाया है। पूर्वोत्तर-1 को छोड़कर लगभग सभी सर्कल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। पूर्वोत्तर-1 सर्कल के त्रिपुरा जिले में बीटीईयु ने BSNLEU के सदस्यों को मतदान करने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ दल के उपद्रवियों को लाया है। सीएचक्यू ने कल पीजीएम (एसआर) को एक शिकायत लिखी है, जिसकी एक प्रति चीफ जनरल मेनेजर, पूर्वोत्तर-I सर्कल को दी गई है। प्रबंधन ने कुछ कदम उठाए हैं, हालांकि अभी भी BSNLEU के सभी सदस्यों ने उपद्रवियों की वजह से हो रही गड़बड़ी के कारण मतदान नहीं किया है।