13 - Oct - 2022

Hindi translation of "94.59% Non-Executives have polled their votes in the 9th Membership Verification – BSNLEU salutes all the employees who have accomplished their democratic duty."

94.59% नोन एक्ज़िक्यूटिव्स ने 9वें सदस्यता सत्यापन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया :  BSNLEU उन सभी कर्मचारियों को सलाम करता है जिन्होंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य पूरा किया है।

सदस्यता सत्यापन, ट्रेड यूनियन को मान्यता प्रदान करने के लिए बीएसएनएल में 3 वर्षों में एक बार आयोजित की जाने वाली लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। *कल 12.10.2022 को आयोजित 9वें सदस्यता सत्यापन में, लगभग 95% कर्मचारियों* ने अधिकांश सर्किलों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है ।  कुछ सर्किलों में मतदान प्रतिशत 98 फीसदी तक पहुंच गया है।  गुजरात सर्कल के सुरेंद्रनगर जिले जैसे कुछ जिलों में शत-प्रतिशत मतदान हुआ है । अखिल भारतीय स्तर पर 94.59% कर्मचारियों ने मतदान किया है।  यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग वीआरएस के लागू होने के बाद दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात है।  फिर भी, कर्मचारियों ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बहुत उत्साह दिखाया है। *BSNLEU उन सभी कर्मचारियों को सलाम करता है जिन्होंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य पूरा किया है।* सदस्यता सत्यापन को हर तरह से सफल बनाने के लिए सीएचक्यू BSNLEU के सभी सर्कल, जिला और शाखा यूनियनों को बधाई देता है।  बेशक, कॉर्पोरेट कार्यालय की एसआर शाखा न केवल सफलतापूर्वक, बल्कि "निष्पक्ष और मुक्त" तरीके से 9वें सदस्यता सत्यापन के आयोजन के लिए सराहना के पात्र है।