Hindi translation of "5G only to private operators - BSNL once again discriminated."
5G सेवा केवल निजी ऑपरेटरों के लिए : बीएसएनएल के साथ एक बार फिर भेदभाव किया गया ।
कल संसद में पेश बजट में वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि इस वित्तीय वर्ष में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी और 5G सेवाएं केवल निजी ऑपरेटरों द्वारा ही शुरू की जाएंगी। यह बहुत स्पष्ट है कि बीएसएनएल को अब 5G नहीं मिलेगा। निजी ऑपरेटरों ने वर्ष 2015 में 4जी सेवा शुरू की थी। लेकिन बीएसएनएल को 4जी सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह त्रासदी है कि बीएसएनएल आज तक 4G सेवा शुरू नहीं कर पाया है। वित्त मंत्री की घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि यह भेदभाव भविष्य में भी जारी रहेगा।
bsnleuchq@gmail.com 