17 - Sep - 2020

Hindi translation of "4G spectrum and Financial Assistance for the revival of BSNL, are the hard won demands of the unions and associations, through united struggles."

4G स्पेक्ट्रम और BSNL के रिवाइवल हेतु वित्तीय सहयोग, यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा  संयुक्त संघर्ष के माध्यम से कड़े संघर्षों पश्चात प्राप्त उपलब्धि हैं....
सरकार ने BSNL के रिवाइवल हेतु 4G स्पेक्ट्रम और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।  हमे यह समझना चाहिए कि यह BSNL को अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हुआ लाभ नहीं है, वरन, यह यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा  संयुक्त संघर्ष के माध्यम से कड़े संघर्षों पश्चात हासिल की गई उपलब्धियां है। BSNL के रिवाइवल हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग को ले कर यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा पूर्व में शुरुआत में फोरम के बैनर के तहत और वर्तमान में AUAB के बैनर तले, विगत 4 वर्षों में शानदार हड़ताल व कई अन्य अभियान चलाए गए हैं। इन सभी संघर्षों में, तनख्वाह कटने और BSNL मैनेजमेंट की व सरकार की विभिन्न धमकियों की परवाह किए बिना, BSNL के  कर्मचारियों और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हम यह नही भूल सकते हैं कि इसी वर्ष 18 से 20 फरवरी को हुई BSNL कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल को विफल करने के लिए सरकार ने ESMA तक लागू कर दिया था। इस संघर्ष को कुचलने के लिए BSNL मैनेजमेंट ने अपनी ओर से AUAB के लीडर्स को चार्जशीट्स दी गई और FR 17A जैसी कार्यवाही भी की गई थी। कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर भी मैनेजमेंट द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की धमकियां दी गई। इसके बावजूद, इन सभी प्रताड़नात्मक कार्यवाही से जुझते  हुए, BSNL के कर्मचारियों-अधिकारियों ने चट्टानी दृढ़ता के साथ सभी संयुक्त संघर्षों और अभियानों में शिरकत की। नुक्कड़ सभाएं, रैलीज , मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से यूनियन्स व एसोसिएशन्स ने आम नागरिकों के बीच पहुंच कर अभियान चलाया, जिससे BSNL के रिवाइवल के लिए आम जनता की भी सहानुभूति प्राप्त हुई। BSNL के रिवाइवल हेतु हमने जो कुछ भी हासिल किया है, वह निःसंदेह BSNL के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा अनवरत रूप से किए गए संयुक्त संघर्षों का पुरस्कार है।