21 - Jul - 2022

Hindi translation of "4 companies are set to participate in the 5G spectrum auctioning."

 4 कम्पनियाँ  5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेने के लिए तैयार है।

अब यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी 5G स्पैक्ट्रम नीलामी में 4 कंपनियां भाग लेने जा रही हैं। ये कंपनियां हैं जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी ग्रुप। इन कंपनियों ने नीलामी में भाग लेने के लिए ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) का भुगतान किया है। जियो ने सबसे ज्यादा 14,000 करोड़ रुपये का ईएमडी दिया है, जबकि एयरटेल ने 5,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जबकि नए प्रवेशकर्ता अडानी समूह ने 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।