17 - Sep - 2020

Hindi translation of "3rd March rally of contract workers deferred."

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की 3 मार्च की रैली स्थगित....
BSNLEU और BSNL CCWF ने, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस का भुगतान, छंटनी आदि मुद्दों के निराकरण की मांग करते हुए 3 मार्च, 2020 को कॉर्पोरेट ऑफिस तक रैली निकालने का आव्हान किया था। किंतु, BSNLEU के आल इंडिया सेन्टर की मीटिंग में प्रोग्राम की समीक्षा की गई। नई दिल्ली में व्याप्त सांप्रदायिक अशांति के चलते रैली स्थगित (defer) करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, यह भी तय किया गया कि BSNLEU और BSNL CCWF, समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए CMD BSNL से उसी दिन ज्ञापन देने हेतु मुलाकात करेंगे।