08 - Aug - 2023

Hindi translation of "39th meeting of the National Council held today."

नेशनल काउंसिल की 39वीं बैठक आज सम्पन्न हुई ।

नेशनल काउंसिल की 39वीं बैठक आज आयोजित की गई । श्री अरविंद वडनेरकर, निदेशक, (मानव संसाधन) ने बैठक की अध्यक्षता की। बीएसएनएल के सीएमडी श्री पीके पुरवार ने बैठक को संबोधित किया और नेशनल काउंसिल के सदस्यों को विकासात्मक गतिविधियों, खासकर बीएसएनएल की 4G लॉन्चिंग की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एजेंडा पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा उपयोगी रही हैं। अनिवार्य परिस्थितियों के कारण चर्चा का विवरण आज वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जा सका। इसे कल अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में देरी के लिए खेद है।