24 - Sep - 2021

Hindi translation of "3 day dharna at Jantar Mantar is a grand success – AUAB thanks the participants and appreciates the circle unions."

तर-मंतर पर 3 दिन का धरना  : एक भव्य सफलता* *एयूएबी-AUAB अभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देता है और सर्कल यूनियनों की सराहना करता है ।

दिनांक 21 सितंबर, 2021 से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 दिवसीय धरना के सफल समापन के बाद 23 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली में एयूएबी की मीटिंग हुई। मीटिंग में 3 दिवसीय धरने की समीक्षा करते हुए उपरोक्त प्रस्ताव पारित किया गया।

 

" एयूएबी-AUAB की यह मीटिंग इस बात पर संतुष्ट है कि दिनांक 21 सितंबर, 2021 से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एयूएबी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय धरना कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम में दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश (पश्चिम), हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (पूर्व) से बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है । इस मीटिंग में इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया गया है कि इस 3 दिवसीय धरने कार्यक्रम ने पूरे देश में बीएसएनएल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच काफी उत्साह और प्रेरणा दी है । यह मीटिंग में दिल्ली से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश (पश्चिम), हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश(पूर्व) के सर्किल यूनियनों को विशेष धन्यवाद देती है और यह उपरोक्त सर्किलों से संबंधित एयूएबी-AUAB के सभी साथियों की सराहना करती है । इसके अलावा, यह मीटिंग दिनांक 17-09-2021 को एक बहुत ही निम्न स्तर का पत्र जारी कर के कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा करने और उन्हें इस धरने में भाग लेने से रोकने के लिए बीएसएनएल प्रबंधन की कड़ी निंदा करती है । इस तरह के पत्र जारी कर प्रबंधन केवल विरोध करने के लिए कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है, हम इसकी अनुमति नहीं दे सकते है । इस मीटिंग ने आश्वस्त किया गया है कि आने वाले दिनों में और संघर्ष और आंदोलनों का आयोजन किया जाएगा । जिसमें एयूएबी-AUAB के मांग पत्र में चिन्हित मुद्दों का निपटारा करनेकी मांग की गई है ।"