Hindi translation of "2nd All India Convention of BSNLWWCC to be held at Kanyakumari, tomorrow the 10.12.2022."
बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी का दूसरा अखिल भारतीय सम्मेलन कन्याकुमारी में कल दिनांक 10.12.2022 को होगा।
बीएसएनएल वर्किंग वीमेंस को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी) का दूसरा अखिल भारतीय सम्मेलन कल 10.12.2022 को कन्याकुमारी में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन की मेजबानी करने वाले BSNLEU के तमिलनाडु सर्कल और बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी ने विस्तृत व्यवस्था की है। साथी ए.आर. सिंधु, सचिव, सीटू, एवं डब्ल्यूडब्ल्यूसीसी (सीटू) की संयोजक उद्घाटन भाषण देंगी । साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुश्री अनीता जौहरी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) और श्री जगदीश कुमार, सीएलओ, बीएसएनएल कॉरपोरेट ऑफिस भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विभिन्न सर्किलों से 185 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस कन्वेंशन में मुख्य रूप से बीएसएनएल ट्रेड यूनियन आंदोलन में महिला कर्मचारियों द्वारा निभाई जाने वाली सक्रिय भूमिका, महिला कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों, बीएसएनएल के वित्तीय पुनरुद्धार आदि पर चर्चा की जाएगी। BSNLEU का सीएचक्यू इस कन्वेंशन की सफलता की कामना करता है।
bsnleuchq@gmail.com 