Hindi translation of "20th Foundation Day of BSNLEU– Hoist BSNLEU’s Red Flag and launch week long “Save BSNL Campaign”.
BSNLEU का 20वां स्थापना दिवस- BSNLEU का लाल झंडा फहरा कर सप्ताह भर चलने वाले "सेव BSNL अभियान" की शुरुआत करें...
BSNLEU, अपना 22वां स्थापना दिवस 22 मार्च, 2021 को मनाएगी। चेन्नई में सम्पन्न CEC मीटिंग में, इस दिन से, आम जनता के बीच जा कर BSNL की सुरक्षा और सुदृढ़ता के लिए उनका समर्थन हासिल करने के लिए सप्ताह भर चलने वाला अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
मोदी सरकार ने धीमी गति से किन्तु तीव्रता के साथ BSNL को खत्म करने की शुरुआत कर दी है। BSNL को 4G सेवा देने से वंचित करने के लिए बड़ी ही चतुराईपूर्ण कोशिशें की जा रही है। स्पेक्ट्रम आवंटन पश्चात, अब, BSNL को 4G उपकरण आपूर्ति हेतु अनुमति नही दी जा रही है। 4G तकनीक के बगैर, BSNL निश्चित रूप से जल्द ही बंद हो जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने हाल ही में BSNL के टॉवर्स और ऑप्टिक फाइबर मुद्रीकृत (monetise) करने के अपने निर्णय की घोषणा की है। यह और कुछ नही, वरन, BSNL को शनैः शनैः, निजी हाथों में सौंपना है। मोदी सरकार ने पब्लिक सेक्टर को छिन्न भिन्न (dismantle) करना भी शुरू कर दिया है।
अतः, CHQ सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से आव्हान करता है कि BSNLEU का 20वां स्थापना दिवस, BSNLEU का लाल झंडा फहरा कर सप्ताह भर चलने वाले "सेव BSNL अभियान" की शुरुआत करते हुए मनाया जाए। इस अभियान के दौरान हमारे साथी अपने गांव/शहर के कोने कोने में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करें। इन नुक्कड़ सभाओं में BSNLEU के बैनर्स और झंडे भी हों। BSNL की 4G सेवा की शुरुआत, BSNL के टॉवर्स और ऑप्टिक फाइबर के मुद्रीकरण (monetisation) का विरोध और पब्लिक सेक्टर के निजीकरण पर रोक की मांग करते हुए फ्लेक्स बैनर्स भी प्रदर्शित किए जाएं।
bsnleuchq@gmail.com 