Hindi translation of "Why Jet Airways got doomed? Has the Corporate Media any answer?"
जेट एयरवेज धराशायी क्यों हुआ ? क्या कॉर्पोरेट मीडिया के पास इसका कोई जवाब है ?
जेट एयरवेज ने अपना संचालन बंद कर दिया है। और इसके पूर्व, महीनों से कर्मचारियों को वेतन भुगतान तक नही किया गया। अब, जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास उन्हें बचाने हेतु गुहार लगाई है। हमारी कर्मचारियों के साथ पूर्ण सहानुभूति है और हम उनकी मांगों का समर्थन भी करते हैं। साथ ही साथ, हम BSNL को लेकर मीडिया की भूमिका का भी जिक्र करना चाहेंगे। BSNL कर्मियों के माह फरवरी, 2019 के वेतन भुगतान में महज 15 दिनों का विलंब हुआ था। किंतु कॉर्पोरेट मीडिया ने इस अवसर को BSNL की छवि धूमिल करने हेतु भुनाया। उन्होंने आम जनता को बताया कि BSNL , कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान करने की स्थिति में भी नही और शीघ्र ही खत्म होने की कगार पर है। BSNL में उपजे संकट का कॉर्पोरेट मीडिया ने पब्लिक सेक्टर सिस्टम पर हमला करने हेतु उपयोग किया। किन्तु, जेट एयरवेज को क्या हुआ ? यह तो सरकारी कंपनी नही है। यह तो निजी क्षेत्र की विशालकाय कंपनी है। बावजूद इसके, वह जमींदोस्त क्यों हुआ? कॉर्पोरेट मीडिया के पास इस सवाल का है कोई जवाब ? विपरीत इसके, हम ऐसी निजी क्षेत्र की अनगिनत भारतीय और बहुराष्ट्रीय विशाल कंपनियों की संख्या बता सकते हैं जो कॉर्पोरेट लालसा/लालच (greed) की वजह से नेस्तनाबूत हुई हैं। कम से कम अब तो कॉर्पोरेट मीडिया को पब्लिक सेक्टर को बदनाम करने का अभियान बंद कर देना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 