Hindi translation of "The Parliamentary Committee on Public Undertakings highlights the importance of BSNL and MTNL.."
दी पार्लियामेंट्री कमिटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग्ज ने BSNL और MTNL के महत्व को रेखांकित किया...
16वीं लोकसभा की पार्लियामेंट्री कमिटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग्ज की रिपोर्ट DPE द्वारा जारी कर दी गई है। रिपोर्ट राज्यसभा और लोकसभा में 20.12.2018 को प्रस्तुत की गई थी। रिपोर्ट स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि BSNL और MTNL रणनीतिक PSUs है। रिपोर्ट में खासतौर से इस बात का उल्लेख है कि मोबाइल सेगमेंट में BSNL का 2002 में प्रवेश हुआ था और इसकी टैरिफ कम करने और उपभोक्ताओं के हित में मार्किट फोर्सेस को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BSNL और MTNL कलह और संघर्षपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों को भी पूर्ण करते हैं। निःसंदेह, इस रिपोर्ट से BSNL के शीघ्र रिवाइवल के लिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग हेतु हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा।
bsnleuchq@gmail.com 