Hindi translation of "Telecom industry rejects the US call to boycott Huawei."
US के हुआवेई के बहिष्कार के आव्हान को टेलीकॉम इंडस्ट्री ने ठुकराया...
चीन की टेलीकॉम कंपनी, हुआवेई, ग्लोबल नेटवर्क मार्केट लीडर है। 5G टेक्नोलॉजी के निर्माण में यह अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है। इन परिस्थितियों में यूनाइटेड स्टेट्स ने अपने सहयोगियों (allies) को हुआवेई का बहिष्कार करने का आव्हान किया है। हकीकत में, US अधिकारियों ने हुआवेई पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से अपने यूरोपियन सहयोगियों के साथ लॉबिंग की है। यह प्रमाणित है कि US ने यह आव्हान US और चीन के मध्य जारी ट्रेड वार की वजह से किया है। साथ ही, US ने आरोप लगाया है कि हुआवेई के चीन की सरकार से नजदीकी संबंध हैं और कंपनी "साइबर जासूसी" में लिप्त है। हुआवेई ने इस आरोप को नकारते हुए कहा है कि अभी तक ऐसे कोई भी प्रामाणिक तथ्य प्रस्तुत नही किए गए हैं, जिससे यह साबित हो सके कि वह "साइबर जासूसी" में लिप्त है। US के प्रमुख सहयोगी जर्मनी और UK ने हुआवेई पर प्रतिबंध के US के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। इसके अलावा 300 विश्वव्यापी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ग्रुप GSMA ने भी US के आव्हान को अस्वीकार कर दिया है। यूरोपियन इंडस्ट्री लीडर्स ने भी US से कहा है कि वह आरोपों को साबित करें। वोडाफोन के CEO निक रीड (Nick Read) ने तथ्य आधारित और जोखिम का मूल्यांकन कर, समीक्षा करने को कहा है। इस तरह, हुआवेई को प्रतिबंधित करने के मामले में US एक तरह से अलग थलग पड़ गया है।
bsnleuchq@gmail.com 