Hindi translation of "Submitting memorandum to the MPs - Complete the task by 28.02.2019."
सांसदों को ज्ञापन सौंपनें का कार्य 28.02.2019 तक पूर्ण करें..
AUAB की 20.02.2019 को सम्पन्न मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों और साथ ही बीएसएनएल के पुनरुत्थान से जुड़े मुद्दों के निराकरण की मांग करते हुए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, AUAB ने सभी सांसदों को हमारे मुद्दों के निराकरण हेतु सहयोग की मांग के साथ ज्ञापन सौंपनें का आव्हान किया है।AUAB ने यह भी निर्णय लिया है कि सभी सांसदों को ज्ञापन 28.02.2019 तक दे दिए जाएं। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि AUAB के अन्य घटकों के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। ज्ञापन की प्रति संलग्न है।
bsnleuchq@gmail.com 