17 - Sep - 2020

Hindi translation of " Software support to the circle unions, for holding Circle Executive Committee meetings.."

सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग्स आयोजित करने के लिए सॉफ्टवेयर की उपलब्धता...

विभिन्न सर्कल्स में लॉक डाउन और आवाजाही पर प्रतिबंध, धारा 144 के तहत निषेध आदि अभी भी जारी है। यह स्थिति 25.03.2020 से बनी हुई है। हमारे संगठन की विभिन्न मीटिंग्स के आयोजन की आवश्यकता को महसूस करते हुए, CHQ द्वारा ऑनलाइन मीटिंग्स हेतु सॉफ्टवेयर ले लिया गया है।

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए, CHQ द्वारा सर्किल यूनियन्स को उनकी सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग्स आयोजित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सकता है। CHQ यह सलाह देना चाहेगा कि इस विकट स्थिति में वास्तविक उपस्थिति के साथ एग्जीक्यूटिव मीटिंग्स का आयोजन उचित नही होगा, क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से, हमारे कॉमरेड्स संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

अतः, सर्किल यूनियन्स से अनुरोध है कि, वें CHQ से डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राप्त कर, ऑनलाइन सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग्स आयोजित करें। महासचिव/ CHQ ऑफिस बेयरर्स भी इस मीटिंग में उपस्थित हो सकते हैं। इस हेतु महासचिव से तिथि निर्धारित की जा सकती है।