17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Signing of MoUs between BSNL and Canara Bank and Union Bank of India delayed."

BSNL और कैनरा बैंक तथा बैंक ऑफ इंडिया के मध्य MoUs पर हस्ताक्षर में विलंब...
BSNL और कैनरा बैंक तथा बैंक ऑफ इंडिया के मध्य MoUs के यथाशीघ्र नवीनीकरण हेतु BSNLEU निरंतर रूप से प्रयासरत है। विगत सप्ताह, महासचिव को कॉर्पोरेट ऑफिस की बैंकिंग ब्रांच ने आश्वस्त किया था कि दोनों ही बैंक के साथ MoUs का नवीनीकरण एक सप्ताह में हो जाएगा। किन्तु ऐसा नही हुआ। अतः आज पुनः कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने कॉर्पोरेट ऑफिस में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर इस मुद्दे पर गंभीरता के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कैनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजमेंट अधिक ब्याज दर की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक्स द्वारा एक और शर्त रखी गई है कि, जिन कर्मचारियों ने ऋण लिया है उनकी सेवानिवृत्ति की स्थिति में उन्हें देय सेवानिवृत्ति लाभ (टर्मिनल बेनिफिट्स) का भुगतान बैंक्स से क्लीयरेंस प्राप्त करने के बाद ही किया जाए। यह न तो हमें मंजूर है और न ही मैनेजमेंट को। महासचिव को आश्वस्त किया गया कि MoUs के नवीनीकरण हेतु दृतगति से प्रयास किए जाएंगे।