17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Shri K.K. Ragesh, CPIM, MP, raises the issue of non-payment of wages to contract workers."

श्री के के रागेश, CPIM, MP,  ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही किए जाने का मुद्दा उठाया...

श्री के के रागेश, केरल से CPIM सांसद ने कल राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने यह संज्ञान में लाया कि विगत कई महीनों से कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही हुआ है, फलस्वरूप कई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने यह भी ध्यान में लाया कि कई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स जो BSNL में विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, उनकी छंटनी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान त्वरित किया जाए। ज्ञातव्य है कि कॉम के के रागेश BSNL CCWF, केरल सर्किल के अध्यक्ष हैं।