17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Revolutionary greetings on the occasion of BSNLEU's Foundation Day."

BSNLEU के स्थापना दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी अभिनंदन...
BSNLEU के स्थापना दिवस के अवसर पर सीएचक्यू सभी साथियों का क्रांतिकारी अभिनंदन करता है। विगत 19 वर्षों के अपने अस्तित्व के दौरान BSNLEU ने BSNL की एक जीवंत (vibrant) पब्लिक सेक्टर कंपनी के रूप में रक्षा के लिए और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए, निरंतर रूप से संयुक्त संघर्ष का नेतृत्व किया है। आज मोदी सरकार की जिओ समर्थक और बीएसएनएल विरोधी नीतियों की वजह से BSNL एक भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है। निश्चित रूप से, हम इस संकट से उबर जाएंगे। केवल संयुक्त संघर्ष से ही यह संभव है। आओ, हमारी एकता को मजबूत करें। कर्मचारियों को व्यापक रूप से संगठित करें। संयुक्त संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है। आओ, संयुक्त संघर्ष के लिए कर्मचारियों की एकता को सुदृढ करें।