Hindi translation of "Recognition of BSNLEU and NFTE expires on 18.05.2019 - Efforts are being taken to hold the 8th Membership Verification at the earliest."
BSNLEU और NFTE की मान्यता 18.05.2019 को समाप्त होगी- 8वां सदस्यता सत्यापन शीघ्र कराने हेतु प्रयास जारी...
नॉन एग्जीक्यूटिव यूनियन्स को मान्यता प्रदत्त करने हेतु 7वां सदस्यता सत्यापन 10.05.2016 को हुआ था। सदस्यता सत्यापन के परिणामों के आधार पर 19.05.2016 से 3 वर्षों के लिए कॉर्पोरेट ऑफिस के पत्र क्रमांक BSNL letter no.5-1/SR/2015/Vol.II(i) dated 19.05.2016 द्वारा BSNLEU को प्रथम मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन की और NFTE को द्वितीय मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन की मान्यता प्राप्त हुई थी। इस आदेश अनुसार BSNLEU और NFTE की मान्यता 18 मई, 2019 को समाप्त हो जाएगी। पार्लियामेंट इलेक्शन के चलते 8वें सदस्यता सत्यापन हेतु प्रक्रिया अभी तक शुरू नही हुई है। इसी दौरान BSNL मैनेजमेंट की यह मंशा भी जाहिर हुई है कि 8वें सदस्यता सत्यापन को 6 माह के लिए पोस्टपोन किया जाए। किन्तु BSNLEU और NFTE ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया है।8वां सदस्यता सत्यापन कराने हेतु गंभीरता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।
bsnleuchq@gmail.com 