17 - Sep - 2020

Hindi translation of " Pensioners' organisations are requested not to insinuate, belittling the unions and associations- quoted from the AUAB's circular no.110 dated 07.02.2020."

पेंशनर्स के संगठनों से निवेदन है कि वें आक्षेपित कर यूनियन्स और एसोसिएशन्स के महत्व को कम न करें- AUAB के सर्क्युलर क्रमांक 110 दिनांक 07.02.2020 से उधृत...
BSNL में VRS अमल में आने के पश्चात पेंशनर्स के संगठन, VRS ऑप्टीज में से, अपने संगठन के नए सदस्य बनाने हेतु सक्रिय हो गए हैं। AUAB की मीटिंग में इस पर नाखुशी व्यक्त की गई कि कुछ पेंशनर्स संगठन नए सदस्यों को आकर्षित करने के उत्साह में यूनियन्स और एसोसिएशन्स की महत्ता को कम करने में मशगूल हैं। उनका आक्षेप यह है कि, यूनियन्स और एसोसिएशन्स निष्क्रिय हो चुके हैं और उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ नही किया है। यह भुलाया नही जाना चाहिए कि ये यूनियन्स और एसोसिएशन्स ही है जिसने विगत कई वर्षों में कई बहादुराना संघर्ष  किए हैं और 78.2% IDA मर्जर, पेंशन भुगतान हेतु सरकार की 60% सीलिंग को हटाना और यूनियन कैबिनेट के सब्सिडियरी टॉवर कंपनी के निर्णय पर रोक लगाने जैसे मुद्दों का निराकरण किया है। सर्वोपरि, यूनियन्स और एसोसिएशन्स ने निरंतर संघर्षों के जरिए BSNL को मुफ्त 4G स्पेक्ट्रम प्रदान करने हेतु सरकार पर दबाव भी बनाया है। इसके अलावा, यह यूनियन्स और एसोसिएशन्स ही है, जो BSNL के सेवानिवृत्तों की पेंशन रिवीजन हेतु सतत रूप से लड़ाई लड़ रहे हैं। अतः, मीटिंग ने पेंशनर्स के संगठनों से निवेदन किया कि वें स्वयं संयम बरतें और यूनियन्स और एसोसिएशन्स पर आक्षेप लगा कर उनके महत्व को कम करने से बचें।