17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-allotment of funds to circles by the Corporate Office - AUAB representatives discuss the issue with CMD BSNL."

कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा सर्कल्स को फण्ड का आवंटन नही- AUAB के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर CMD BSNL से चर्चा की.

BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस नकदी के संकट से जूझ रहा है। फलस्वरूप, सर्कल्स को विभिन्न भुगतान हेतु फंड्स की आपूर्ति नही हो रही है। कई सर्कल्स में बिजली बिल का भुगतान नही होने से बिजली काट दी गई है। अधिकांश सर्कल्स में कई महीनों से कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही किया गया है। AUAB के प्रतिनिधियों ने 11.12.2018 को CMD BSNL के साथ हुई मीटिंग में इस मुद्दे को CMD BSNL के समक्ष रखते हुए पूछा कि इस समस्या का निदान आखिर कब तक होगा। इसके जवाब में CMD BSNL ने बताया कि BSNL मैनेजमेंट बैंक से लोन लेने हेतु DoT से अनुमति प्राप्त करने के लिए गंभीरता पूर्वक प्रयास कर रहा है और वें अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। CMD BSNL ने यह भी कहा कि इस समस्या के शीघ्र निदान की पूर्ण संभावना है।