17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Meeting of the Committee for Periodic Interaction ( Institutional Mechanism)".

समयबद्ध वार्तालाप हेतु गठित कमिटी (संस्थागत तंत्र) की मीटिंग.

समयबद्ध वार्तालाप हेतु गठित कमिटी (संस्थागत तंत्र) की मीटिंग 10.01.2019 को सम्पन्न हुई। मीटिंग का पूर्ण विवरण AUAB के परिपत्र में दिया गया है, जो कि सीएचक्यू वेबसाइट पर उपलब्ध है। AUAB का प्रतिनिधित्व कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU व Convenor, कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE व Chairman, कॉम के सेबेस्टिन, GS, SNEA और कॉम प्रह्लाद राय, GS, AIBSNLEA ने किया। श्री आर के खंडेलवाल, Joint Secretary (Admn.), श्री एस के जैन, DDG(Estt.) आदि DoT की ओरसे उपस्थित हुए। कुल मिला कर यह मीटिंग निरर्थक रही। DoT के अधिकारी माननीय संचार राज्य मंत्री से 03.12.2018 हुई मीटिंग में उनके द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन के संबंध में कोई विशेष उल्लेखनीय जानकारी नही दे पाए। साथ ही, AUAB द्वारा प्रस्तुत डिमांड्स के प्रति उनका रवैया भी नकारात्मक ही रहा। मीटिंग बगैर किसी लाभदायक परिणामों के साथ खत्म हुई। यह सभी को याद होगा कि AUAB ने बहुत पुख्ता तरीके से यह मांग की थी कि कमिटी की अध्यक्षता एडिशनल सेक्रेटरी द्वारा ही की जानी चाहिए, जिसे DoT द्वारा स्वीकारा नही गया था।