Hindi translation of "Meeting between AUAB and the Additional Secretary, Telecom."
AUAB और एडिशनल सेक्रेटरी (टेलीकॉम) के बीच मीटिंग...
आज AUAB और श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी (टेलीकॉम) के बीच मीटिंग हुई। नियतकालिक परस्पर चर्चा (Periodic Interaction) हेतु गठित कमिटी में AUAB के प्रतिनिधि कॉम पी अभिमन्यु, GS/BSNLEU व कन्वेनर, कॉम चंदेश्वर सिंह,GS/NFTE व चेयरमैन, कॉम सेबेस्टिन,GS/SNEA, कॉम प्रह्लाद राय,GS/AIBSNLEA शामिल हुए। DoT की ओर से श्री आर के खंडेलवाल, जॉइंट सेक्रेटरी (Admin), श्री एस के जैन DDG (Estt.), श्री राजीव कुमार, DDG (Budget) भी उपस्थित रहे।श्रीमती सुजाता टी रे, Director (HR) और श्री ए एम गुप्ता, GM(SR) ने BSNL का प्रतिनिधित्व किया। 3rd पे रिवीजन, 4G स्पेक्ट्रम, वास्तविक मूल वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान और पेंशन रिवीजन पर विस्तार से चर्चा हुई।
3rd पे रिवीजन के सम्बंध में आज की मीटिंग में DoT की ओरसे 5% फिटमेंट के साथ पे रिवीजन का प्रस्ताव रखा गया। DoT की ओरसे यह बताया गया कि यदि AUAB इसे स्वीकार कर लेती है तो यह प्रस्ताव डिजिटल कमीशन (पूर्व में टेलीकॉम कमीशन) के समक्ष 05.02.2019 को होने वाली मीटिंग में अनुमोदन हेतु रखा जाएगा और उसके बाद कैबिनेट के अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। AUAB ने कहा कि 5% फिटमेंट बेहद कम है और स्वीकार योग्य नही है। तत्पश्चात, AS(T) ने सुझाव दिया कि AUAB के प्रतिनिधि इस मुद्दे पर CMD BSNL से चर्चा कर उनसे पुनः एक दो दिन में मिल सकते हैं। आपको याद होगा कि 03.12.2018 की मीटिंग में माननीय संचार राज्य मंत्री ने भी कहा था कि 15% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन संभव नही होगा। इसके अलावा पूर्व में एडिशनल सेक्रेटरी (टेलीकॉम) के साथ सम्पन्न मीटिंग में भी DoT की ओरसे 0% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन का प्रस्ताव रखा गया था।
bsnleuchq@gmail.com 