Hindi translation of "March to Sanchar Bhawan - circle secretaries to kindly note please."
मार्च टू संचार भवन: सर्किल सेक्रेटरीज कृपया ध्यान दें...
AUAB के निर्णय अनुसार 05-04-2019 को नई दिल्ली में एक विशाल मार्च टू संचार भवन आयोजित किया जा रहा है। BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा मार्च में शिरकत करने हेतु विभिन्न सर्कल्स को कोटा निर्धारित किया जा चुका है। यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः सभी सर्किल सेक्रेटरीज यह सुनिश्चित करें कि उनके सर्किल हेतु निर्धारित संख्या अनुसार हमारे कॉमरेड्स रैली में शामिल हों। दूरस्थ सर्कल्स से आने वाले साथियों के लिए सीएचक्यू द्वारा ठहरने हेतु व्यवस्था की गई है। सर्किल सेक्रेटरीज रैली में शामिल होने वाले अपने कॉमरेड्स की आगमन व प्रस्थान की तारीख व समय महासचिव को व्हाट्सअप पर सूचित करें।
bsnleuchq@gmail.com 