Hindi translation of "Hon'ble Madras High Court stays BSNL Corporate Office letter, banning trade union activities till the Membership Verification."
मेम्बरशिप वेरिफिकेशन तक ट्रेड यूनियन कार्यवाही पर प्रतिबंध लगाने के कॉर्पोरेट ऑफिस के आदेश पर माननीय मद्रास उच्च न्यायालय का स्थगन.....
यह एक बड़ी खबर है कि माननीय मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा कॉर्पोरेट ऑफिस के पत्र दिनांक 02.07.2019, जिसके तहत 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदर्शन, धरना आदि पर प्रतिबंध लगाया गया था, पर अंतरिम स्थगन आदेश प्रदान किए गए हैं। कॉर्पोरेट ऑफिस के पत्र दिनांक 02.07.2019 पर स्थगन हेतु कॉम बाबू राधाकृष्णन, सर्किल सेक्रेटरी, तमिलनाडु द्वारा माननीय मद्रास उच्च न्यायालय में पिटीशन दायर की गई थी। उक्त पत्र के माध्यम से धमकी दी गई थी कि किसी भी यूनियन द्वारा धरना, प्रदर्शन आदि किए जाने पर उस यूनियन को 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन में शामिल होने पर रोक लगा दी जाएगी। कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी यह पत्र पूर्ण रूप से मनमानीपूर्ण, स्वेच्छाचारी व संविधान में उल्लेखित मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करने वाला था। इसी वजह से BSNLEU ने इस आदेश को न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया। SR ब्रांच को इससे सबक लेना चाहिए और ट्रेड यूनियन के मूलभूत अधिकारों को कुचलने की कोशिश नही करनी चाहिए। कॉर्पोरेट मैनेजमेंट में संबंधित अथॉरिटीज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में SR ब्रांच इस तरह की औद्योगिक शांति भंग करने वाली पराक्रमी (?) गतिविधियों से दूर ही रहे। इस जीत पर CHQ की ओरसे तमिलनाडु यूनियन को बधाई।
bsnleuchq@gmail.com 