17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Hearty thanks to the Maharashtra circle union."

महाराष्ट्र सर्किल यूनियन का दिल से आभार...
BSNLEU की एक्सटेंडेड सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग के आयोजन से सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज, सर्किल सेक्रेटरीज और सीएचक्यू ऑफिस बेयरर्स पूर्णतः संतुष्ट हुए। महाराष्ट्र सर्किल यूनियन द्वारा मीटिंग हॉल, रहने और खाने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। बेहतरीन व्यवस्थाओं की वजह से मीटिंग में शामिल साथियों के लिए बेहद माकूल माहौल में चर्चाएं करना और उपयोगी निर्णय लेना सहज हो गया। यहां, यह बताना भी जरूरी है कि महाराष्ट्र सर्किल यूनियन द्वारा तीसरी बार एक्सटेंडेड सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आयोजन किया गया है। BSNLEU CHQ कॉम एन के नलावड़े के प्रभावी नेतृत्व में कार्यरत महाराष्ट्र सर्किल यूनियन की हृदय से आभारी है।