17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Downgradation of the Sr.TOAs from 7100 to 6550 pay scale - BSNLEU demands speedy action by the Corporate Office."

Sr.TOAs की 7100 से 6550 पे स्केल पर पदावनति (Downgradation)- BSNLEU की कॉर्पोरेट ऑफिस से त्वरित कार्यवाही की मांग...

BSNLEU द्वारा Sr.TOAs के 7100 से 6550 पे स्केल पर पदावनति प्रकरण को निरंतर रूप से लिया जा रहा है। इस मुद्दे पर  CMD BSNL के साथ 10.07.2018 को सम्पन्न मीटिंग में प्रमुखता से चर्चा की गई थी। CMD BSNL इसके निराकरण हेतु सहमत भी हो गए थे और उसके बाद डायरेक्टर (HR), Sr.GM(Estt.) आदि से लगातार मीटिंग्स हुई। मैसुरु अधिवेशन के पूर्व BSNLEU और Sr.GM(Estt.) के बीच सहमति बनी थी, जिसके अनुसार प्रभावित Sr.TOAs को NEPP के तहत एक और फ्रेश ऑप्शन देने का मौका दिए जाना तय हुआ था। इस ऑप्शन से उनके द्वारा पूर्व में दिए गए गलत ऑप्शन के सुधार का उन्हें मौका मिलेगा जिसके परिणास्वरूप उनका पे स्केल 7100 से 6550 पदावनत(downgrade) हुआ था। फिर भी, एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच द्वारा इस आशय का पत्र जारी करने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। कॉम पी अभिमन्यु, GS और कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, Dy.GS ने श्री सौरभ त्यागी , Sr.GM(Estt.) से मुलाकात कर इस अनुचित विलंब पर अप्रसन्नता व्यक्त की। आश्चर्यजनक रूप से, मुलाकात के दौरान Sr.GM(Estt.) ने बताया कि वें अब इस तरह के फ्रेश ऑप्शन दिए जाने से सेवानिवृत कर्मचारियों को ले कर क्या प्रभाव होगा, इस पर विचार कर रहें हैं। यूनियन प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि कॉर्पोरेट ऑफिस को इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही कर पूर्व में हुई सहमति अनुसार पत्र जारी करना चाहिए।