17 - Sep - 2020

Hindi translation of "DoT gives another blow to BSNL - bank loans are stopped."

DoT द्वारा BSNL को एक और झटका - बैंक से लोन लेने पर पाबंदी

BSNL को एक और झटका देते हुए BSNL द्वारा बैंक से लोन लेने के लिए एक नया अवरोध उत्पन्न कर दिया गया है। DoT द्वारा थोपी गई एक नई शर्त के अनुसार BSNL केवल "कैपिटल वर्क्स" के अलावा किसी अन्य कार्य हेतु लोन नही ले सकता है। जिओ की प्रीडेटरी प्राइसिंग की वजह से BSNL के राजस्व संग्रहण में भारी गिरावट आई है और मैनेजमेंट को कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी काफी मशक्कत करना पड़ रही है। विभिन्न भुगतानों के लिए कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा फण्ड अलॉट नही किया जा रहा है। इस वजह से अगस्त 2018 के पश्चात मेडिकल का भुगतान नही हो सका है। ऐसी परिस्थिति में DoT द्वारा BSNL को पंगु बनाने के उद्देश्य से ही नई पाबंदी लादी गई है। रिलायंस जियो की वजह से निजी कंपनियों की हालत ज्यादा खराब है। किन्तु उनके द्वारा बैंक से लोन लेकर स्थिति को मैनेज किया जा रहा है। एयरटेल का बैंक लोन रु 1,13,000 करोड़ है और आईडिया वोडाफोन का रु 1,20,000 करोड़। इनके द्वारा बैंक से लोन के रूप में लिया गया सारा पैसा जनता का है। जब निजी कंपनियां खुले आम अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए जनता का पैसा बैंक लोन के रूप में ले सकती है तो फिर BSNL बैंक से लोन क्यों नही ले सकता ? निजी कंपनियों के अथाह कर्ज की तुलना में BSNL का कर्ज कुछ हजार करोड़ रुपए ही है, लगभग नही के बराबर। BSNL पर बैंक लोन लेने पर लगाई गई पाबंदी एक नया आघात है, BSNL को पूरी तरह से खत्म करने के लिए। इन सारे अवरोधों को तोड़ने का सिर्फ एक ही उपाय है, अनिश्चितकालीन हड़ताल। इन सभी मुद्दों पर कर्मचारियों को शिक्षित कीजिए और एक दीर्घ अवधि की हड़ताल के लिए उन्हें संगठित कीजिए।