17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Decisions of the AUAB meeting held yesterday the 03.07.2019."

कल दिनांक 03.07.2019 को सम्पन्न AUAB की मीटिंग में लिए गए निर्णय....
AUAB की मीटिंग कल दिनांक 03.07.2019 को सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता कॉम के. सेबेस्टियन, GS, SNEA ने की। BSNLEU, SNEA, AIBSNLEA, BSNL MS और ATM के जनरल सेक्रेटरीज मीटिंग में उपस्थित रहे। मीटिंग में, DoT द्वारा ALTTC और BSNL की अन्य प्रॉपर्टीज पर कब्जा किए जाने पर पुरजोर तरीके से रोष व्यक्त किया गया। मीटिंग में BSNL की रिक्त भूमि, टॉवर्स और ऑप्टिकल फाइबर के मुद्रीकरण (मोनेटाइजेशन) में हुई प्रगति पर भी चर्चा की गई। गहन चर्चा पश्चात सर्वानुमति से निम्न निर्णय लिए गए। 


1. BSNL के रिवाइवल और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए नवागत CMD से मुलाकात की जाए।
2. "BSNL आपके द्वार" अभियान के तीव्रता के साथ क्रियान्वयन हेतु सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन  एग्जीक्यूटिव्ज से अनुरोध किया जाए, जिससे कि BSNL के राजस्व में वृद्धि हो सके।
3. BSNL से BBNL का मेंटेनेंस कार्य छीन लेने के विरोध में DoT को पत्र लिखा जाए।
4. माननीय संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और सेक्रेटरी, टेलीकॉम को AUAB को मीटिंग देने हेतु स्मरण पत्र दिए जाएं।