17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNL narrows down loss to Rs 7,500 crore in Financial Year 2019."

वित्तीय वर्ष 2019 में BSNL का घाटा (loss) मामूली कमी के साथ रु 7,500 करोड़ पर पहुंचा...
वित्तीय वर्ष 2018-19 में BSNL का घाटा मामूली गिरावट के साथ रु  7,500 करोड़ रहने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कंपनी ने अपना घाटा रु 7,992 करोड़ दर्ज किया था। यह जानकारी CMD BSNL द्वारा  ET Telecom को दी गई है। BSNL ने वित्तीय वर्ष 2019 में रिकॉर्ड 91,000 एंटरप्राइज कस्टमर्स जोड़े हैं, जिसमें बिज़नेस टू बिज़नेस या B2B कनेक्शन्स भी शामिल हैं। विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में यह बढ़ोतरी (growth) 50% अधिक है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में BSNL का घाटा रु 4,793 करोड़ था।