17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNL makes payment of salary to employees from it's own resources.."

BSNL ने कर्मचारियों को वेतन भुगतान अपने स्वयं के स्त्रोतों से किया...
यह राहत देने वाली बात है कि BSNL कर्मियों को फरवरी 2019 के वेतन का भुगतान आज कर दिया गया है। मीडिया के कुछ हलकों में खबर प्रसारित की गई है कि इस भुगतान हेतु DoT द्वारा फंड्स जारी किए गए हैं। यह पूर्णतः गलत है। BSNL द्वारा वेतन का भुगतान पूर्ण रूप से स्वयं के द्वारा एकत्रित राजस्व से किया गया है। AUAB के प्रतिनिधियों ने 13.03.2019 को CMD BSNL से मिल कर वेतन भुगतान के मुद्दे पर चर्चा की थी, तब उन्होंने आश्वासित किया था कि वेतन का भुगतान 20.03.2019 तक कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह भुगतान पूर्ण रूप से BSNL को प्राप्त राजस्व राशि से ही किया जाएगा। इसी दौरान, BSNL को DOT से रु 500 करोड़ की राशि भी 14.03.2019 को प्राप्त हो गई। BSNL द्वारा DoT के प्रोजेक्ट्स के  कार्य निष्पादन के एवज में रु 2500 करोड़ का भुगतान DoT द्वारा BSNL को किया जाना था। इस रु 2500 करोड़ की राशि मे से कल BSNL को रु 500 करोड़ जारी किए गए हैं। हमें इस बात का फख्र है कि BSNL ने अपने कर्मचारियों को अपने स्त्रोतों से ही वेतन का भुगतान किया है।