17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB demands the CMD BSNL to discuss with the AUAB about the roadmap for the revival of BSNL."

AUAB की मांग : बीएसएनएल के रिवाइवल हेतु रणनीति (रोडमैप) के लिए CMD BSNL, AUAB से चर्चा करें...

BSNL अब ऐसी स्थिति में है कि वह अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी नही कर पा रहा है। यदि यही स्थिति बरकरार रही तो कर्मचारियों को आगामी महीनों में भी वेतन मिलना दुष्कर होगा। इसी दौरान, बिजली कनेक्शन आदि विच्छेदित हो जाने से बीएसएनएल की सेवाओं में भी गिरावट आ रही है। इससे और अधिक राजस्व नुकसान हो रहा है। अतः AUAB ने CMD BSNL से आज सम्पन्न मीटिंग में बीएसएनएल को वर्तमान संकट पूर्ण स्थिति (crisis) से उबारने हेतु रोडमैप तैयार करने के लिए AUAB के साथ विस्तार पूर्ण मीटिंग करने का अनुरोध किया है। CMD BSNL ने AUAB की इस मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासित किया है कि इस संबंध में शीघ्र ही चर्चा की जाएगी।