17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Allotment of 4G spectrum to BSNL is a policy matter to be decided by the government - says the TRAI."

 

BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन एक नीतिगत मामला है, जिसका निर्णय सरकार को लेना है- TRAI का वक्तव्य...
हाल ही में, DoT द्वारा BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटन का प्रकरण TRAI को प्रेषित किया गया था। DoT ने TRAI से BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु अनुशंसा का अनुरोध किया था। अब ज्ञात हुआ है कि इस मुद्दे पर अनुशंसा करने से TRAI ने अपने हाथ खींच लिए है। TRAI ने कहा है कि स्पेक्ट्रम का एडमिनिस्ट्रेटिव एलोकेशन एक नीतिगत मामला है और इस पर सरकार ही निर्णय ले सकती है। अतः, गेंद अब सरकार के पाले में है। अब सरकार को निर्णय करना चाहिए कि क्या BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटित करना है या नही।