Hindi translation of "All India Protest Day to be observed tomorrow the 23.09.2020 – organise lunch hour demonstrations."
कल, 23.09.2020 को अखिल भारतीय विरोध दिवस- भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करें....
10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स द्वारा कल, 23.09.2020 को, मोदी सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर, वर्कर्स के अधिकार और जनता के प्रजातांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में "अखिल भारतीय विरोध दिवस" आयोजित करने का आव्हान किया गया है।
BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा भी कल भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया गया है। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करें। सोशल डिस्टनसिंग, मास्क लगाने व अन्य सावधानियों का ध्यान रखा जाए।
इस कार्यक्रम के जरिए, BSNLEU की CEC मीटिंग में, BSNL की 4G सेवा की शीघ्र शुरुआत, BSNL का रिवाइवल आदि सुनिश्चित करने हेतु लिए गए निर्णय अनुसार अभियान भी चलाया जाए। कार्यक्रम की रिपोर्ट और फोटोज CHQ को ई-मेल द्वारा प्रेषित करें।
bsnleuchq@gmail.com 