Hindi translation of " 6.1% IDA has become due w.e.f. 01.01.2021 – BSNLEU will ensure it’s payment."
01.01.2021 से 6.1% IDA देय हो गया है - BSNLEU इसका भुगतान सुनिश्चित करेगी....
लेबर ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index - IW) के आंकड़ों के अनुसार 01.01.2021 से 6.1% IDA देय हो गया है। ज्ञातव्य है कि 01.10.2020 से 5.5% IDA पूर्व से ही देय हो चुका है, जिसका भुगतान अभी तक नही हुआ है। अब, 01.10.2020 से पूर्व से देय और 01.01.2021 से अतिरिक्त रूप से देय हो चुके IDA को मिला कर कुल 11.6% IDA देय हो गया है। BSNLEU द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय में प्रकरण पहले ही दायर किया जा चुका है, इस दावे के साथ कि DPE द्वारा आदेशित IDA फ्रीजिंग नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नही होता है। BSNLEU, यह 11.6% IDA का भुगतान BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
{जानकारी (इनपुट्स) कॉम मिहिरदास गुप्ता, पूर्व AGS, BSNLEU द्वारा प्रदत्त }
bsnleuchq@gmail.com 