Hindi Translation of " DoT virtually rejects the key demands - now there is no other option, but to go on strike."
DoT द्वारा हमारी प्रमुख डिमांड्स स्पष्ट रूप से खारिज....अब हड़ताल पर जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नही.
AUAB और सेक्रेटरी, टेलीकॉम के बीच 02.11.2018 को सम्पन्न मीटिंग में यह बताया गया था कि DoT द्वारा BSNL से कुछ जानकारियां (queries) मांगी जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया था कि BSNL से जवाब मिल जाने के बाद DoT द्वारा 3rd पे रिवीजन के संबंध में कैबिनेट नोट को अंतिम रूप दिया जाएगा। अब ज्ञात हुआ है कि DoT ने BSNL को पत्र लिख कर कुछ क्वेरीज प्रस्तुत की है। यह भी ज्ञात हुआ है कि उस पत्र में DoT ने हमारी 3rd पे रिवीजन, BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन और वास्तविक मूल वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन की मांग को परोक्ष रूप से रिजेक्ट कर दिया है।
माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों पर विगत 8 माह में DoT ने कोई कार्यवाही नही की है। अब उन्होंने स्पष्ट रूप से हमारी सभी प्रमुख डिमांड्स रिजेक्ट कर दी है। अतः CHQ, सभी सर्किल व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज के संज्ञान में लाना चाहेगा कि ऐसे में, अब हमारे पास हड़ताल/अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही बचा है। सर्किल व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि इस संबंध में हुई प्रगति सभी कर्मचारियों में व्यापक रूप से प्रसारित करें और कर्मचारियों को हड़ताल हेतु प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।
bsnleuchq@gmail.com 